फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्री समेत जिले में 16 संकमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में पिता-पुत्री सहित 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यह सभी सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट थे। रिपोर्ट संक्रमित आने के बाद सभी को औरास कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को पीजीआई से आई रिपोर्ट में शुक्लागंज की प्रेम नगर निवासी दो महिलाओं के साथ 13 वर्षीय बच्चा, शहर के सिंगरौसी निवासी पिता-पुत्री, कब्बा खेड़ा स्थित नर्सिंगहोम में कार्यरत दवा स्टोर प्रभारी, फतेहपुर चौरासी के गांव लौकिहा में एक सप्ताह पहले संक्रमित मिले युवक की 60 वर्षीय मां के बाद अब 13 वर्षीय बेटी संक्रमित आई है। मौरावां निवासी 60 वर्षीय वृद्धा, सिकंदरपुर कर्ण के मानपुर निवासी महिला, पुरुष, फतेहपुर चौरासी के ऊगू निवासी महिला, बांगरमऊ के परसुरामपुर निवासी युवक, गदनखेड़ा निवासी महिला व दो युवक और सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के रैनपुर गांव निवासी युवक की रिपोर्ट संक्रमित आई है।
जिले में अब तक 276 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें स्वस्थ होने पर 116 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। 5 की मौत हो चुकी है। 155 लोगोें का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमितों में 73 प्रवासी हैं।
विज्ञापन

सीएमओ बोले
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में 16 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। सभी सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट थे। संक्रमितों को औरास कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें