फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: विधायक की बहन और भांजियों से मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद। सफीपुर विधायक की बहन और भांजियों के साथ सात दिन पहले गाड़ी ओवरटेक करने के दौरान हुई मारपीट और पिस्टल लहराने की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सफीपुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बंबालाल दिवाकर की गंजमुरादाबाद कस्बा निवासिनी बहन राजकुमारी बेटियों के साथ 17 मार्च को कार से लखनऊ जा रही थीं। आरोप है कि हरदोई-उन्नाव मार्ग पर टोल प्लाजा पर चालक ने कार रोकी थी। तभी बाइक सवार दो युवक आए और मारपीट की।
विज्ञापन

तभी बाइक से दो और युवक पहुंचे और पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना टोल प्लाजा में लगे सीसी टीवी में कैद हुई थी। 20 मार्च को राजकुमारी के चचेरे भाई बेणीमाधव ने कस्बे के मोहल्ला तालाब निवासी निक्की, बांगरमऊ निवासी सरफराज सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शनिवार को मोहल्ला झंडाटोला निवासी फरहान और बांगरमऊ निवासी सरफराज को गिरफ्तार कर लिया। जबकि निक्की और एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। बांगरमऊ कोतवाल राजकुमार ने बताया कि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें