फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंती में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

विज्ञापन
खंती में पलटने से क्षतिग्रस्त हुआ ट्रैक्टर। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के सुरसेनी गांव के पास किसी वाहन ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैैक्टर खंती में पलट गया, जिससे चालक की मौत हो गई। चालक लखनऊ डिपो से ट्रैक्टर लेकर कन्नौज के छिबरामऊ स्थित एक एजेंसी जा रहा था।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के थाना छिबरामऊ के गांव अलहा निवासी ब्रम्हकिशोर (50) लखनऊ के नादरगंज स्थित ट्रैक्टर डिपो में चालक था। रविवार देर शाम डिपो से पांच ट्रैक्टर कन्नौज के छिबरामऊ स्थित ट्रैक्टर एजेंसी भेजे गए थे। चार ट्रैक्टर आगे निकल गए। पीछे चल रहे ट्रैक्टर में बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर सुरसेनी गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
इससे ट्रैक्टर खंती में चला गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गस्त कर रही पुलिस ने ट्रैक्टर पलटा देख बाइक रोकी और लहूलुहान हालत में चालक को सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी सविता के साथ पुत्री जगरानी व पुत्र सुमित हैं। चालक ब्रम्हकिशोर चालक की नौकरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। घटना के बाद परिजन रो रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें