फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने महिला के खाते से कर डाली 3.50 लाख की आनलाइन खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज(उन्नाव)। महिला के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 3.50 लाख रुपये की ऑनलाइन खरीदारी हो गई। बैंक में नगद पैसे निकालने गई पीड़िता को जब कैशियर ने मात्र दो रुपये बैलेंस की जानकारी दी तो वह बेहोश हो गई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर पैसे वापस कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के चपरीसैदपुर निवासी मधु सिंह पत्नी धर्मेंद्र सिंह का स्थानीय स्टेट बैंक बेथर में खाता है। पति नौकरी करते हैं। मधु ने बताया कि उसे पैसे की जरूरत थी जिस पर शुक्रवार को वह बैंक अपने खाते से पैसा निकालने पहुंची। बैंक जाकर विड्रॉल दिया तो कैशियर ने यह कह कर विड्रॉल लौटा दिया कि मात्र दो रुपये ही खाते में बैलेंस है। जिस पर वह बैंक के मैनेजर से मिली और अपनी पासबुक दिखाई। जिसमें 3.50 लाख रुपये की इंट्री थी।
शाखा प्रबंधक की प्रारंभिक जांच में महिला के बैंक खाते से ऑनलाइन खरीदारी किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि खरीदारी किसने की और कैसे, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। लाखों रुपये खाते से निकल जाने से परेशान मधु बिलखकर रोती रही। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। अचलगंज एसओ डीपी सिंह ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें