भीड़ बढ़ते देख सोनू ने तलवारों को अपनी कार में रखा और थाने जाने की बात कहकर चला गया। ग्रामीणों के अनुसार तलवारें सैकड़ों साल पुरानी हैं। इनका वजन 20-20 किलो है। उनका मानना है कि यहां खुदाई कराई जाए तो काफी मात्रा में शस्त्र मिल सकते हैं।
मौरावां थाना के प्रभारी निरीक्षक मुकेश वर्मा ने बताया कि अभी तक खेत विक्रेता या क्रेता ने लिखित सूचना नहीं दी है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के आधार पर जानकारी कराई गई लेकिन कोई व्यक्ति मौके पर नहीं मिला। जांच कराई जा रही है। भूमि विक्रेता के माध्यम से क्रेता व उसका काम देख रहे मेट का भी पता लगाया जा रहा है।
दशकों पहले घना बाग था
ग्राम प्रधान सीमा के पति जगदीश प्रसाद ने बताया कि खेत चालीस साल पहले तक घना बाग हुआ करता था। यह स्थान काफी ऊंचा-नीचा है। इसका समतलीकरण कराया जा रहा था। सई नदी के किनारे होने से हो सकता है। किसी ने वहां यह तलवारें छिपा दी हों।
मीडिया के माध्यम से खेत में तलवारें निकलने की जानकारी मिली है। गुरुवार को राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजकर दिखवाया जाएगा। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।-राजेश प्रसाद चौरसिया, एसडीएम पुरवा