फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: डीसीएम के नीचे दबकर चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत

Mon, 10 May 2021 10:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

हादसे में डीसीएम के नीचे दबकर दो चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। पुलिस ने मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 
विज्ञापन
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर लंगरपुर गांव के पास डीसीएम अनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गई। हादसे में डीसीएम के नीचे दबकर दो चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। पुलिस ने मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

 
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के कुढेहरी गांव निवासी शिव कुमार (19) पुत्र अंगनू प्रसाद लोध अपने चचरे भाई  राहुल (19) पुत्र व्रजपाल व बाबा बिंदाप्रसाद (70) के साथ रविवार रात बाइक से भूपतपुर गांव से कुढेहरी आ रहा था। लंगरपुर गांव के पास तरबूज से भरी डीसीएम अनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गई।

हादसे में डीसीएम के नीचे दबने से तीनों की मौत हो गई। मशक्कत के बाद डीसीएम को सीधा कर दबे मृतकों को बाहर निकाला। परिजनों को घटना की जानकारी देकर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


एक परिवार के तीन लोगों की मौत से कोहराम मच गया। हादसे के वक्त मृतक विंदा प्रसाद अपने पौत्र शिवकुमार व राहुल के साथ भूपतिपुर निवासी अपनी बहन की नातिन की बरात में शामिल होकर लौट रहा था। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें