फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से सेवानिवृत्त शिक्षक समेत नौ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारासगवर। विकासखंड बीघापुर की ग्राम सभा लालगंज प्रथम में जहां शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। वहीं सगवर में फर्जी मतदान कराए जाने की सूचना पर प्रधान पद के एक पक्ष के प्रत्याशी के समर्थकों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

समर्थकों का आरोप था कि एक बाहरी व्यक्ति मतदाताओं की उंगली में स्याही लगा रहा था। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने मामले को शांत कराया। दोनों अधिकारियों ने बताया कि समर्थकों को गलतफहमी थी। कहीं कोई गड़बड़ नहीं हुई।
बीघापुर विकासखंड की ग्राम सभा सगवर में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा था। लगभग 2 बजे के आसपास बूथ नंबर 2 पर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने हो हल्ला करना शुरू कर दिया। आरोप लगाने वालों का कहना था कि पीठासीन अधिकारी की मिलीभगत से अंगुली में स्याही लगाने वाला व्यक्ति अधिकृत नहीं है। काफी देर हो हल्ला चलता रहा।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी दयाशंकर पाठक व क्षेत्राधिकारी कृपाशंकर कनौजिया ने मामले की पूरी जांच की। वहीं पुलिस ने लाठियां पटककर समर्थकों को हटाया। इन दौरान करीब आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा। क्षेत्राधिकारी कृपाशंकर ने बताया कि पीठासीन अधिकारी की तबीयत खराब थी।
जिस कारण उनका लड़का आया था। इसी बात को तूल देने की गलत कोशिश की गई। कुछ लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की लेकिन मामला शांत हो गया। अधिकारियों द्वारा गांव में एनाउंस कराकर मतदान कराने की अपील की गई। एसडीएम दयाशंकर पाठक ने बताया कि गलत फहमी से लोगों में आक्रोश था, जो सुलझ गया मारपीट की कोई घटना नही है। शाम छह बजे समाप्त हुए चुनाव में 68.5 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें