फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चार साल से पाकिस्तान की जेल में बंद युवक के आने की जगी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली के वार्ड 11 के मोहल्ला सुल्तानखेड़ा निवासी सूरजपाल (45) के पाकिस्तान जेल से रिहा होने की उम्मीद जगी है। परिजनों के मुताबिक, पाकिस्तान की जेल से रिहा होने वाले बंदियों में सूरजपाल भी है।
विज्ञापन

सूरजपाल मानसिक बीमार था। उसका कानपुर, लखनऊ और आगरा में भी इलाज कराया लेकिन बहुत लाभ नहीं हुआ। वह अक्सर घर से कई कई दिन के लिए लापता हो जाता था। सूरजपाल के पिता सीएमओ कार्यालय से सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। नवंबर 2020 में पिता की मौत के एक महीने बाद सूरजपाल दिसंबर में लापता हो गया था।
पत्नी सुरजादेवी, मां शांति देवी, चचेरे भाई रमेश कुमार व अन्य परिजनों ने तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला था। दो अक्तूबर 2021 को चचेरे भाई रमेश के पास जम्मू से बीएसएफ के अधिकारियों का फोन आया था। उन लोगों ने बताया कि जम्मू के आरएस पुरा के रास्ते पाकिस्तान की सीमा में वह चला गया है। चचेरा भाई रमेश और सूरज पाल की पत्नी सुरजादेवी जम्मू गए। सेना के अधिकारियों ने काफी प्रयास भी किया था लेकिन पाकिस्तान पुलिस ने सूरजपाल को न वापस भेजा न मुलाकात कराई थी। एक सप्ताह तक इतंजार के बाद कोई सफलता न मिलने पर सबकुछ ऊपरवाले के हाथ छोड़ कर लौटा आए थे।
विज्ञापन

19 जून 2023 को भारतीय दूतावास ने शासन को सूरजपाल के पते की तस्दीक कराई। राजस्व विभाग और एलआईयू ने गांव जाकर परिजनों से संपर्क किया तो पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई। शासन ने अपनी रिपोर्ट भी भेजी थी। उसके बाद से अब परिजनों को पता चला है कि उनके बेटे को जेल से छोड़ा जा रहा है। इससे अब उन्हें उसके आने की उम्मीद जगी है। डीएम गौरांग राठी ने बताया कि सूरजपाल को पाकिस्तान द्वारा छोड़े जाने की दिल्ली या दूतावास से कोई जानकारी नहीं मिली है। दिल्ली स्थित दूतावास से जानकारी की जा रही है। जैसे ही पुष्टि होगी परिजनों को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें