फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आज रात से पांच से दस रुपये ज्यादा देना होगा टोल टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ व उन्नाव-लालगंज हाईवे पर दो जून की रात 12 बजे से सफर महंगा हो जाएगा। एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) टोल टैक्स बढ़ाने जा रहा है। राजमार्ग पर पांच से सात फीसदी सफर महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज व उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे पर अकवाबाद में टोल प्लाजा बना हुआ है। यहां पर टोल वसूली जारी है। अब एनएचएआई ने टोल टैक्स बढ़ाकर वाहन सवारों को झटका देने की तैयारी है। एनएचएआई की नई दरों के मुताबिक, पांच से सात फीसदी तक टोल की दरें बढ़ने जा रही है। यह बढ़ोतरी एकल यात्रा से लेकर मासिक पास में भी लागू होगी। टोल की दरों में जो बढ़ोतरी की गई है वह दो जून की रात 12 बजे से लागू हो जाएगी।
नवाबगंज टोल प्लाजा के मैनेजर दीपक यादव ने बताया कि बढ़ोतरी की जानकारी तो है लेकिन अभी तक लिखित में पत्र नहीं मिला है। दो जून की मध्य रात्रि से बढ़ोतरी होनी है। अकवाबाद टोल प्लाजा मैनेजर श्वेताभ मंगल पांडेय ने बताया कि बढ़ोतरी का पत्र आ गया है। दो जून रात 12 बजे से नए रेट की वसूली शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नवाबगंज टोल प्लाजा का पुराना रेट
वाहन (एक साइड) (वापसी) मासिक पास
कार 90 140 3075
मिनी ट्रक/बस 150 225 4965
ट्रक/बस 310 470 10405
तीन धुरी यान 340 510 11350
चार/छह चक्का 490 735 16320
ओवरसाइज 595 895 19865

नवाबगंज टोल प्लाजा का नया शुल्क
वाहन (एक साइड) (वापसी) मासिक पास
कार 95 140 3155
मिनी बस 155 230 5095
ट्रक/बस 320 480 10670
तीन धुरी यान 350 525 11640
चार/छह चक्का 500 755 16735
ओवरसाइज 610 915 20375

पुरानी टोल दरें अकवाबाद टोल प्लाजा



वाहन एकल


दोनों मासिक पास



हल्के निजी वाहन (कार) 110


170 3750



कामर्शियल वाहन (मिनी बस) 180


270 6055



दो एक्सल (बस, ट्रक) 380


570 12685



तीन एक्सल कामर्शियल 415


625 13840



चार से छह एक्सल 595


895 19895



सात से अधिक एक्सल 725

1090 24220

नई टोल दरें अकवाबाद टोल प्लाजा
वाहन एकल


दोनों मासिक पास
हल्के निजी वाहन (कार) 115


175 3845
कामर्शियल वाहन (मिनी बस) 185


280 6210
दो एक्सल (बस, ट्रक) 390


585 13010
तीन एक्सल कामर्शियल 425


640 14195
चार से छह एक्सल 610


920 20400
सात से अधिक एक्सल 745

1120 24835
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें