फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। नाती के जन्मदिन समारोह में शामिल होने लखनऊ गए औरास के हसनपुर पश्चिम बाव गांव निवासी किसान के घर से चोरों ने नकदी और जेवर चुरा लिए। बुधवार सुबह घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

हसनपुर पश्चिम बाव निवासी महेंद्र सिंह रविवार को बेटी रीता सिंह के बेटे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने लखनऊ गए थे। रात में चोरों ने महेंद्र सिंह के सुनसान घर को निशाना बनाया। कमरों का ताला तोड़कर बक्सों से 3.90 लाख रुपये व जेवर सहित लाखों का माल पार कर दिया। बुधवार सुबह लखनऊ से घर लौटने पर महेंद्र मेन गेट का ताला टूटा देखा तो सन्न रह गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने करीब नौ लाख रुपये का माल पार किया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना की जांच शुरू की गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें