फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव से बदतर हैं शहर के रास्ते

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला शिवनगर में जर्जर सड़क पर गिरा बाइक सवार। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। गांव से बदतर शहर के रास्ते हो गए हैं। अधिकांश मोहल्लों में खस्ताहाल सड़कों की वजह से आवागमन में परेशानी हो रही है। पूर्व में डीएम ने शहर का निरीक्षण कर ईओ को मरम्मत और गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए थे इसके बावजूद अभी तक हालात जस के तस बने हुए हैं।
विज्ञापन

बारिश से शहर के मुख्य चौराहों के साथ मोहल्लों की अधिकांश सड़कें खराब हो गई हैं। मरम्मत न होने से शहरवासी हिचकोले खा रहे हैं। कहीं कार्ययोजना में देरी तो किसी सड़क की मंजूरी और बजट मिलने में समय लगने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शहर के पीतांबर नगर, पुरानी बाजार, लोक नगर, शिव नगर, बंधूहार, पूरन नगर, किला, कंजी, गदियाना, शेखपुर आदि में कई मार्ग हैं जिनमें बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से दूर से गड्ढे नजर नहीं आते। जिसमें अक्सर लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। पैदल चलने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
पीतांबर नगर और शिव नगर में अमृत योजना के लिए भूमिगत पाइप लाइन डालने के लिए हुई खुदाई से मार्गों की हालत खराब है। कीचड़ और सिल्ट से लोगों का घर से आवागमन मुश्किल हो रहा है। डीएम रवींद्र कुमार ने दो महीने पहले शहर का निरीक्षण कर बारिश से पहले शहर को स्वच्छ और गड्ढामुक्त कराने के लिए ईओ को निर्देश दिए थे। लेकिन इस पर अमल नहीं हो पाया। अमृत योजना की खुदाई से स्थितियां और ज्यादा खराब हो चुकी हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं मोहल्लेवासी
शहर के मोहल्ला पुरानी बाजार निवासी अमन कहते हैं कि सालाें से सड़क की यही स्थिति है। डर लगा रहता है कि कहीं पैर गड्ढे में न चला जाए। जिससे दिक्कतें बढ़ जाएं। सड़क सही न होने से आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। शाहगंज के दीपू ने बताया कि योगी सरकार बनने के बाद उन्होंने गड्ढामुक्त की बात कही थी। उम्मीद थी कि सड़कें सही हो जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हिचकोलों भरा सफर करना मजबूरी बन गया है। कल्याणी देवी के अनुज कहते हैं कि शहर की लगभग सड़कें खराब हैं। स्थिति यह है कि दो पहिया वाहनों से चलना दूभर हो रहा है। सिविल लाइन मोहल्ला निवासी देवजोत सिंह का कहना है कि जर्जर सड़कों पर योगी के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। मुख्य मार्ग से लेकर गली मोहल्लों की सड़कें खराब हैं। अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
बोले जिम्मेदार
नगर पालिका ईओ आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि ध्वस्त मार्गों का सर्वे कराया जा रहा है। कई मार्ग विभिन्न योजनाओं से बनने हैं। बारिश हो जाने से मरम्मत में देरी हो रही है। अमृत योजना के लिए काटी गई सड़कों की मरम्मत की जिम्मेदारी जल निगम की है।
नगर पालिका अध्यक्ष ऊषा कटियार ने बताया कि सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। जेल रोड, पुलिस लाइन रोड सहित कई मार्गों का निर्माण अभी हाल में ही कराया गया है। बजट की कमी के कारण देर हुई है जल्द ही सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें