फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएसी में अभय व आईसीएसई में आयूषी ने किया जिला टॉप

विज्ञापन
रिजल्ट आने के बाद जेएन शाह स्कूल में कुछ इस तरह अपनी खुशी जाहिर करते छात्र -छात्राएं। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। आईएससी व आईसीएसई के परीक्षा परिणाम में शहर के सेंट लॉरेंस कॉलेज के बच्चों ने जिले के टॉप थ्री में स्थान बनाया। आईएससी (इंटरमीडिएट) में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर इसी स्कूल के बच्चे रहे। आईसीएसई (हाईस्कूल) में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान इसी कॉलेज के छात्रों के नाम रहा। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं का सपना आईएएस, डॉक्टर व इंजीनियर बनकर देश सेवा करना है।
विज्ञापन

आईएससी के जिला टॉपर
आईएससी टॉप-1
आईपीएस बनकर गरीबों की सेवा का सपना
आईएससी (इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट) परीक्षा में सेंट लॉरेंस कालेज की छात्र अभय सिंह ने 98 फीसदी अंक लाकर जिले में टॉप किया है। अभय ने सात घंटे की पढ़ाई से इस मुकाम को हासिल किया। वह आईपीएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। माता रीता सिंह सरकारी शिक्षिका हैं। सफलता का श्रेय माता व गुरुजनों को देते हैं। अभय ने अंग्रेजी में 74, केमेस्ट्री में 99, गणित में 100 व कंप्यूटर में 99 अंक हासिल किए हैं।
आईएससी टॉप-2
इंजीनियर बनाना चाहता है अंशुमान
आईएससी परीक्षा में इसी स्कूल के छात्र अंशुमान मौर्य 97.75 फीसदी अंक हासिल कर जिले में दूसरे स्थान पर रहे। अंशुमान ने छह घंटे की पढ़ाई से सफलता पाई। उनका सपना इंजीनियर बनने का है। पिता तरुण कुमार मौर्य कानपुर में वित्तीय विभाग में सीनियर ऑडिटर हैं। वह अपनी सफलता का शिक्षक व माता-पिता को देते हैं। अंशुमान ने गणित में 100, फिजिक्स में 99, कंप्यूटर में 98, केमेस्ट्री में 98 व अंग्रेजी में 94 अंक हासिल किए हैं। वह ऑनलाइन कक्षाओं को सही पढ़ाई नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि कक्षा में बैठकर जो पढ़ाई की जा सकती है वह ऐसे नहीं हो सकती।
विज्ञापन

आईएससी टॉप-3
श्रेष्ठा का डॉक्टर बनने का है सपना
इसी कालेज की छात्रा श्रेष्ठा मिश्रा ने 96.75 फीसदी अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। उनका सपना डॉक्टर बनने का है। पिता अरुण कुमार मिश्रा फिजीशियन हैं। मां शशि मिश्रा सेंट लॉरेंस स्कूल में ही शिक्षिका हैं। श्रेष्ठा ने बताया कि उसने स्कूल के बाद घर पर कम से कम पांच घंटे पढाई की। बताया कि मोबाइल फोन का प्रयोग अगर पढ़ाई और ज्ञानवर्धन के लिए किया जाए तो कोई नुकसान नहीं। श्रेष्ठा ने अंग्रेजी में 95, फिजिक्स में 91, केमेस्ट्री में 97, बायो में 98 व कंप्यूटर साइंस में 97 अंक हासिल किए हैं।
आईसीएसई के जिला टॉपर
आईसीएसई टॉप-1
आयुषी का सपना आईएएस बनने का
आईसीएसई हाईस्कूल (इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन) सेंट लॉरेंस कालेज की छात्रा आयुषी यादव ने 97.6 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। उसने पांच घंटे की पढ़ाई से यह सफलता हासिल की। पिता मनोज यादव व मां निधि यादव परिषदीय स्कूल में शिक्षक हैं। उनका सपना आईएएस बनने का है। सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को देती हैं। शिक्षा और सवालों के जवाब जानने के लिए उन्होंने मोबाइल और इंटरनेट प्रयोग किया। अंग्र्रेेजी में 93, हिंदी में 100, सोशल साइंस में 100, विज्ञान में 98, कंप्यूटर में 100, गणित में 95 अंक हासिल किए हैं।
आईसीएसई टॉप-2
इंजीनियर बन देश की सेवा करेंगे सम्यक
सेंट लॉरेंस स्कूल के छात्र सम्यक सिंह ने 97.4 फीसदी अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। आठ घंटे की पढ़ाई से उन्होंने यह सफलता हासिल की। पिता योगेंद्र सिंह प्राइवेट शिक्षक हैं। मां वीना रानी गृहिणी हैं। वह इंजीनियर बन देश की सेवा करना चाहते हैं। सफलता का श्रेय माता, पिता व गुरुजनों को देते हैं। सम्यक ने कंप्यूटर में 100, विज्ञान में 97, गणित में 99, सोशल साइंस में 99, हिंदी में 99 व अंग्रेजी में 90 अंक हासिल किए हैं।
आईसीएसई टॉप-3
माता-पिता व गुरुजनों को सफलता का श्रेय
सेंट लॉरेंस कालेज के छात्र वैभव सिंह ने 96.4 फीसदी अंक हासिल कर जिले में तीसरे स्थान पर रहे। चार घंटे की कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की। उनका सपना इंजीनियर बनने का है। पिता विश्वंभर दयाल कानपुर डीएवी कॉलेज में सहायक लेखाकार हैं। मां प्रतिभा सिंह गृहणी हैं। वह सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों को देते हैं। वैभव ने हिंदी में 100, गणित 93, विज्ञान में 95, सोशल साइंस में 99, अंग्रेजी में 88 व कंप्यूटर में 100 नंबर हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें