फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार के रिश्तेदारों ने शव रख किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के हसेवा गांव के सामने लोडर की टक्कर से मृत साइकिल मिस्त्री के शव को मुंशीगंज-रसूलाबाद मार्ग पर शव रखकर परिजनों ने हंगामा किया। परिजन जमीन का पट्टा करने और सरकारी जमीन पर शव का अंतिम संस्कार करने की मांग कर रहे थे7 सूचना पर नायब तहसीलदार पहुंचे। उन्होंने समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

मुंशीगंज-रसूलाबाद मार्ग किनारे हसेवा गांव निवासी मंशा राम रावत (50) बुधवार को साइकिल का पंक्चर बना रहे थे। तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से मौत हो गई थी। गुरुवार को परिजन शव का अंतिम संस्कार ग्राम समाज की जमीन पर करने लगे।
पास में ही मंदिर होने से ग्रामीणों ने ऐतराज किया तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र पांडेय, नायब तहसीलदार धीरेश सिंह पहुंचे। उन्होंने सरकारी सहायता का आश्वासन देकर शांत कराया। बाद में बाग में शव का अंतिम संस्कार किया गया करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें