गंगाघाट थाना के आजाद नगर में चोरों ने एक होटल संचालक के घर की दीवार फ ांदकर कमरे की कुंडी काटकर नगदी जेवर समेत डेढ़ लाख का माल चुरा ले गए।
आजाद नगर निवासी धनीराम ने बताया कि धोबिन पुलिया के निकट उनका चाय का होटल है। घर के सभी लोग होटल के काम में हाथ बंटाते है। सोमवार को उनका परिवार होटल पर ही था।
बेटी आरती देर शाम नौ बजे जब किसी काम से घर पहुंची तो उसे घर के अंदर से कुछ लोगों की आवाजें सुनाई दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो मकान के कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था।
बताया कि चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर नगदी जेवर मिलाकर डेढ़ लाख का सामान चुरा लिया, जिसमें एक हार, अंगूठी, चेन, पायल, नथ, कमर पेटी के अलावा एक हजार नगदी व कीमती कपड़े थे।