औरास (उन्नाव)। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर औरास टोल प्लाजा के पास रविवार देर शाम चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। कार सवार सोनभद्र से गृह जनपद कन्नौज जा रहे थे।
जनपद सोनभद्र के थाना पिपरी के रेनकोट निवासी निशांत (53) इंजीनियर हैं। रविवार देर शाम वह कार से परिवार की अशरा बेगम (47), उनके बेटे आफुद्दीन (21) और बेटी आफिया (14) के साथ कन्नौज जा रहे थे। देर रात औरास टोल प्लाजा के पास कार चला रहे आफुद्दीन को झपकी लग गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सभी घायल हो गए। पीएचसी में सभी का इलाज किया गया। (संवाद)