फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति कमेटी की बैठक में किसानों का हंगामा

Sun, 01 Mar 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
मियागंज। होली के मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आसीवन थाने में हुई शांति कमेटी की बैठक में ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों को हुए नुकसान का मुद्दा गरमा गया। ग्रामीण हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


नुकसान की जांच न कराए जाने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद एसडीएम और सीओ ने प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने नुकसान का आकलन करने के लिए कानूनगो और लेखपाल की पांच सदस्यीय टीम गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा।

आसीवन पुलिस थाना में शनिवार को एसडीएम प्रशांत भारतीय की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सीओ माजिद अब्सार ने कमेटी के सदस्यों से आह्वान किया कि होली के पर्व को हमेशा की तहर शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। होलिकोत्सव पर कोई अराजकतत्व शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करे तो तत्काल सूचना दें अराजकतत्व के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक के दौरान मुरव्वतपुर, कादिलपुर, जहंगीरनगर  समेत आसपास के अन्य गांव से आए ग्रामीणों ने ओले गिरने से गेहूं और आम की फसलों को हुए नुकसान की समस्या बताई। लोगों ने अबतक किसी अधिकारी के मौके पर न पहुंचने की बात को लेकर नाराजगी भी जताई। इसके बाद एसडीएम और सीओ पास के मुरव्वतपुर गांव पहुंचे और फसलों के हुए नुकसान का आंकलन किया।

एसडीएम ने क्षति का आंकलन करने के लिए राजस्व विभाग की टीम गठित की। पीस कमेटी की बैठक में जिला पंचायत सदस्य सुजाउर्रहमान, रामबरन कुरील, शिवकुमार, बबलू गुप्ता, अनवर जिलानी, संतोष यादव, संतोष,  श्याम सिंह, अनीस, तय्यब, राजू प्रधान, डॉ. सफीकुल समेत क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

डीएम को सौंपा ज्ञापन
उन्नाव। जिले के हसनगंज, मियागंज, बांगरमऊ, औरास, फतेहपुर चौरासी ब्लाक क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से किसान बर्बाद हो गए हैं। इसके अलावा आगामी आम की भी फसल नष्ट हो गई है। क्षेत्र के किसानों के ऋण माफ करने की ओर विचार किया जाए। यह मांग भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने डीएम को दिए गए सीएम को प्रेषित ज्ञापन में की। इस दौरान जिलाध्यक्ष राधेश्याम रावत, प्रभान शंकर दीक्षित, किशन पाठक, रामचंद्र वर्मा, सरोज सिंह, संजय शुक्ला, पप्पू सिंह, मनोज निगम, अतीक खान, बृजेश द्विवेदी, आनंद अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें