फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस टैक्स बढ़ाकर दिया महंगाई का ‘डोज’

Sun, 01 Mar 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भाजपा सरकार ने बजट से आम जनता को ‘झटका’ दिया है। वित्तमंत्री ने सर्विस टैक्स में कहने को तो मामूली बढ़ोत्तरी की है लेकिन इसका असर व्यापक पड़ने के आसार हैं। सर्विस टैक्स में बढ़ोत्तरी से रोजमर्रा में प्रयोग की जाने वाली वस्तुएं महंगी होंगी। इससे आम लोगों को घर खर्च में और ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


रोटी, कपड़ा, मकान जैसी जरूरत की चीजों की व्यवस्था करने में लोगों का बजट गड़बड़ाएगा। इनकम टैक्स में बदलाव नहीं किया गया है, जबकि वेतनभोगियों को टैक्स के स्लैब में बदलाव किए जाने की उम्मीद की जा रही थी। 50 हजार रुपये से ऊपर के लेनदेन में पैन की अनिवार्यता खत्म होने से आम जनता को फायदा होगा।

वहीं किसानों को कर्ज देने के लिए धनराशि की व्यवस्था बजट में की गई है। यह अलग बात है कि तंगहाली झेल रहा किसान इस कर्ज को चुकाएगा कैसे इसकी कोई व्यवस्था नहीं है। शनिवार को पेश हुए रेलबजट को लेकर जिलेवासियों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
विज्ञापन


महंगाई का डोज मिलने से महिलाओं में बजट को लेकर निराशा है। वहीं मनरेगा, लोन आदि के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रावधानों पर कुछ किसान खुश दिखे तो कुछ ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें