फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना दिवस में आई शिकायतों के निस्तारण पर डीएम का जोर

Sun, 08 Feb 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पुलिस और राजस्व विभाग से संबंधित लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। थाना दिवस में शिकायतों की सुनवाई के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने मौके पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण किया। डीएम के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान को सभी ने सराहा।
विज्ञापन


शनिवार को जिले के सभी पुलिस थानों में आयोजित थाना दिवसों में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जन शिकायतों की सुनवाई की। थाना दिवसों में सर्वाधिक शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित रहीं।

सदर कोतवाली में एडीएम शिवेंद्र कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव ने प्रार्थनापत्रों का अवलोकन करने के बाद राजस्व कर्मियों की मदद से निस्तारण किया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली में कुल 12 शिकायतें आई जिनमें सभी का निस्तारण किया गया। इसके अलावा पूर्व से लंबित 40 शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम के निर्देश पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए मौके पर पहुंचकर निस्तारित किया।

कहीं जमीन पर कब्जेदारी का मामला था तो किसी में मकान कब्जाने, वारसत न दर्ज होने जैसे मामले। पुरवा कोतवाली में चार शिकायतें आई जिनमें किसी का भी निस्तारण नहीं हो पाया।

मौरावां में 12 में से केवल 3 शिकायतों का ही निस्तारण हो पाया। अजगैन में 2 शिकायतें आईं और दोनों का मौके पर जाकर निस्तारण किया गया। सोहरामऊ में 5 मामले आई जिनमें एक ही शिकायत का निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें