फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। तहसील में रिपोर्ट लगाने के नाम पर प्राइवेट कर्मी के माध्यम से रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला एसडीएम तक पहुंचने पर लेखपाल को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के कस्बा पश्चिम में तैनात लेखपाल दिनेश पटेल का जमीन के मामले में रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में लेखपाल अपने बगल में एक प्राइवेट कर्मी बिठाए दिखाई दे रहे हैं।
सौदेबाजी के बाद प्राइवेट कर्मी के हाथ में जैसे ही पैसा पहुंचता है लेखपाल रिपोर्ट लगाना शुरू कर देते हैं।
रिपोर्ट लगते ही लेखपाल उसी प्राइवेट कर्मी से पैसे ले लेते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी दयाशंकर पाठक ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर लेखपाल को निलंबित किया गया है। जांच नायाब तहसीलदार अमृतलाल को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें