फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गर्मी में बिजली न आने से परिषदीय स्कूलों के छात्र परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी में बिजली न आने से परिषदीय स्कूलों के छात्र परेशान
विज्ञापन

महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने की समय घटाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव। गर्मी और बिजली की किल्लत को देखते हुए परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को परेशानी हो रही है। ऐसे में महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने बीएसए को ज्ञापन देकर नया समय लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन

महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष मंजू कनौजिया के नेतृत्व में अपर प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन शनिवार को बीएसए शैलेंद्र कुमार पांडेय को दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गर्मी के मौसम के साथ ही छात्राें, महिला शिक्षकों और अभिभावकों को ध्यान में रखते हुए स्कूल का समय संशोधन करना जरूरी है। अभी सुबह आठ से दो बजे तक कक्षाओं का संचालन हो रहा है। कोरोनाकाल से पहले यह समय सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक था, वही लागू कर दिया जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में संचालित परिषदीय स्कूलों में बिजली की व्यवस्था सही नहीं है। दोपहर के बाद कक्षों में छात्रों को परेशानी होने लगती है। ऐसे में छात्रों के बीमार होने का भी डर बना रहता है। इस दौरान निवेदिता, अंजना साहू, श्रीकली यादव, सोनम सिंह, मोनिका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें