सुशील ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मजदूर है। कोरोना काल की तीन माह की फीस नहीं दे पाया। फीस माफी का प्रार्थनापत्र लेकर गुरुवार को बेटी स्कूल पहुंची तो उसे प्रधानाचार्य सत्येंद्र शुक्ला ने बेइज्जत किया।
उन्नाव जिले में फीस जमा न होने पर त्रैमासिक परीक्षा में बैठने से रोकने और बेइज्जत करने पर कक्षा 10 की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाचार्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में जहर की आशंका पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। आदर्श नगर निवासी सुशील कुमार अवस्थी की 15 वर्षीय बेटी स्मृति एबीनगर स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। गुरुवार दोपहर वह स्कूल से घर लौटी और बेहोश हो गई।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुशील ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मजदूर है। कोरोना काल की तीन माह की फीस नहीं दे पाया। फीस माफी का प्रार्थनापत्र लेकर गुरुवार को बेटी स्कूल पहुंची तो उसे प्रधानाचार्य सत्येंद्र शुक्ला ने बेइज्जत किया। त्रैमासिक परीक्षा भी नहीं देने दी। कोतवाल अनिल सिंह ने परिवारीजनों के बयान दर्ज किए। सीओ कृपाशंकर ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।