फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में सिंकदरपुर कर्ण की टीम विजेता

विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
अचलगंज। नेहरू युवा केंद्र की ओर से सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक के श्री गंगोत्री आदर्श इंटर कालेज महरामऊ में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। कबड्डी बालक वर्ग में सिकंदरपुर कर्ण टीम ने रावतपुर को हराया। बालिका वर्ग में चंदनपुर विजेता और महरामऊ टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में संजना देवी प्रथम, शिवानी देवी द्वितीय व तन्नू तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में अमरेंद्र पहले, सूरज दूसरे और सचिन तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में अभिषेक ने पहला, सुभाष ने दूसरा व रितिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल बालक वर्ग में महरामऊ विजेता रहीं। फाइनल में दीनाखेड़ा को पराजित किया। खो-खो में गोसरापुर विजेता व चंदनपुर उप विजेता रही। भाजपा नेता अरुण कुमार दीक्षित ने टीम और खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। नीरज श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार, विमलेश, शिवम, हेमन, सोनू सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें