फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी को हराकर लखनऊ फाइनल में

विज्ञापन
क्रिकेट मैच में बल्लेबाज को रनआउट करता विकेट कीपर। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुलिस की अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन का मैच लखनऊ और लखीमपुर खीरी के बीच खेला गया। बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ टीम ने लखीमपुर खीरी को हराकर जीत के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया। शनिवार को लखनऊ का मुकाबला उन्नाव की टीम से होगा।
विज्ञापन

तीसरे दिन के मैच में लखीमपुर खीरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शुरुआती दौर में बल्लेबाजों के आगे टीम लड़खड़ाई पर 15 ओवर के बाद रन तेजी से बनने से शुरू हुए। हालांकि लखनऊ की घातक गेंदबाजी के सामने 19 ओवर में 87 रन बनाकर टीम ऑल आउट हो गई। खीरी की तरफ से सबसे ज्यादा 23 रन तुषार ने बनाए।
वहीं लखनऊ के गेंदबाज सुशांत ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ टीम की शुरुआत थोड़ी धीमी रही। बीच के ओवरों में विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रामू ने 38 गेंदों मेें 13 चौके लगाकर 58 रन बनाकर अपनी टीम को 18.2 ओवरों में ही जीत दिला दी। बल्लेबाज रामू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच का फाइनल मुकाबला लखनऊ और उन्नाव के बीच शनिवार सुबह 11 बजे खेला जाएगा। जीत दर्ज करने वाली टीम को आईजी लक्ष्मी सिंह पुरस्कृत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें