फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरू और किशन बने दंगल केशरी

विज्ञापन
रसूलपुर के दंगल मे विजेता शेरू व उपविजेता शनी को शील्ड देते मोहान विधायक ब्रजेश रावत। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज/फतेहपुर चौरासी। नवाबगंज के गांव शादुल्लापुर व फतेहपुर चौरासी के रसूलपुर में दंगल का आयोजन हुआ। विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने अपने अपने दांव पेंच दिखाए। रसूलपुर में जम्मू के शेरू दंगल केसरी बने। पंजाब के शनी उपविजेता बने। शादुल्लापुर में आयोजिद दंगल में उन्नाव के किशन कुमार विजेता रहे।
विज्ञापन

नवाबगंज ब्लॉक के रसूलपुर गांव में स्व. पहलवान भारत-राममूर्ति सिंह की याद में आयोजित दंगल में हरियाणा, जम्मू, उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित कई प्रांतों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। दिल्ली के मोंटू पहलवान ने नोएड के जितेेंद्र को पटखनी दी। भूपेंद्र पहलवान ने कानपुर के मुन्ना को हराया। फाइनल प्रतियोगित जम्मू के शेरू ने पंजाब के शनि को हराकर दंगल केशरी का खिताब अपने नाम किया। विजयी पहलवानों का हौसला बढ़ाते हुए विधायक बृजेश रावत ने कहा कि पहले गांवों में मनोरंजन के साधन कुश्ती ही हुआ करते थे। दौड़ भाग की जिंदगी में उन्होंने युवाओं से और अधिक संख्या में कुश्ती के क्षेत्र में आगे आने की बात कही। दंगल के आयोजक राजेन्द्र सिंह व सुमेर सिंह सेंगर सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान रामसेवक सिंह, सुनील सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुनील रावत, लाला बाजपेई, शमशेर सिंह, प्रधान निजामुद्दीन, कमलेश तिवारी, सुरेश सिंह, अवधेश सिंह, नरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह, संतोष मिश्रा, रामशंकर सिंह चौहान मौजूद रहे।
वहीं फतेहपुर चौरासी के शादुल्लापुर गांव में नवरात्र की पंचमी पर हर साल दंगल का आयोजन होता है। सोमवार को आयोजित दंगल में गंजमुरादाबाद ब्लॉक के हयातनगर के कुलदीप ने मल्लावां के प्रमोद को पटखनी दी। हफीजाबाद के शिवम ने सहरावां के जुबेर अली को, उन्नाव के महेंद्र ने भदनी के बलवीर को व कानपुर के छुन्नू ने हयातनगर के कुलदीप को हराया। फाइनल मुकाबला सफीपुर तहसील के भदनी गांव निवासी किशनकुमार व कानपुर के छुन्नू के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में छुन्नू को हराकर किशन कुमार दंगल केसरी बने। दंगल आयोजक ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार राजपूत ने विजयी पहलवानों को पुरस्कृत कर दर्शकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें