अंडर 16 यूपीसीए क्रिकेट ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिभा खोज अभियान के तहत जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर 16 यूपीसीए क्रिकेट ट्रायल में पंजीकृत खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
शुक्लागंज के रामकली मैदान में आयोजित ट्रायल में 81 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 42 बल्लेबाज व 39 गेंदबाज शामिल थे। खिलाड़ियों में अपनी अपनी प्रतिभा दिखाने की होड़ रही। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि ट्रायल राजेंद्रनाथ, मंसूर खान, विकास सिन्हा व राजेश चौधरी की देखरेख में हुआ।