फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेट लिफ्टिंग में जिले का नाम रोशन किया

विज्ञापन
बांगरमऊ विजेता टीम के साथ ट्रेनर मेराज। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। हरदोई के मल्लावां में हुई वेट लिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस प्रतियोगिता में बांगरमऊ के गोल्ड जिम के नौजवानों ने धाक जमाते हुए प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

इंडियन फिटनेस क्लब के मालिक सद्दाम हुसैन ने वेट लिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें बांगरमऊ, मल्लावॉ व पिहानी सहित कई स्थानों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। बांगरमऊ से गोल्ड जिम के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया था। जिम के मालिक व ट्रेनर मेराज ने बेंच में 110 किलो तथा वेट लिफ्ट में 175 किलो भार उठाकर अपनी जिम का नाम रोशन किया। इसी जिम के मोबीन ने 65 किलो वर्ग में प्रथम स्थान पाया। एनसीसी कैडेट चंदन सिंह ने 60 किलो वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। मऊ के असलम अली ने 58 किलो वर्ग में दूसरा स्थान व हसीन ने 65 किलो वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। राशिद उर्फ शीबू ने 53 किलो वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर पुरस्कार जीतने वाले सभी नौजवानों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाने वाले कौशर अली ने अवार्ड दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें