फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों व अफसरों ने गिनाई ‘सरकार’ की उपलब्धियां

Tue, 22 Mar 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
विज्ञापन
मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर समाजवादी विकास दिवस का शुभारंभ करते एमएलसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर जिला मुख्यालय समेत ब्लाक कार्यालयों में समाजवादी विकास दिवस मनाया गया। सपा नेताओं के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, पेंशन चेक, लैपटॉप व साइकिलें बांटी गईं।
विज्ञापन



निराला प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार ने गांव, गरीब किसान, छात्र, नौजवानों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों, मजदूरों के लिए विकास कार्यक्रमों को लागू किया है। मुख्यमंत्री ने जनसामान्य को स्वच्छ जल सुलभ कराने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर आरओएटीएम लगाने का निर्णय लिया है।

शशंक ने तीन नई 102 एंबुलेंस व सेहत संदेश वाहिनी वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया। सपा जिलाध्यक्ष अनवार अहमद, पुरवा विधायक उदयराज यादव व भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने भी सरकार की योजनाओं का बखान किया।
विज्ञापन



आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद तथा प्रभारी जिला धीरज साहू ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, पेंशन चेक व साइकिल आदि का वितरण किया।


डीएम सौम्या अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनपद में विकास की गंगा बहाने के साथ ही नई क्रांति लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ कराया है। एक्सप्रेस वे के पूर्ण होने से उन्नाव का विकास होगा। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद ही उन्नाव-शुक्लागंज सड़क को फोरलेन (साइकिल ट्रैक सहित) बनाया जा रहा है।


बाबादीन मिश्र एंड पार्टी ने सरकार की उपलब्धियों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय असोहा तथा बिछिया की बालिकाओं ने प्रस्तुति दीं। समारोह में एसपी नेहा पांडेय, एसडीएम सदर जसजीत कौर, पीडी रामकृपाल चौधरी मौजूद रहे।


गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, नगर स्थित क्षेत्र पंचायत कार्यालय के हितैषी सभागार में समाजवादी विकास दिवस मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक बदलू खां,  उपजिलाधिकारी बांगरमऊ सरयू प्रसाद शुक्ला, खंडविकास अधिकारी पीसी सक्सेना, जयश्री वर्मा, खंड शिक्षाधिकारी पंकज गुप्ता के अलावा कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


फतेहपुर चौरासी प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाक प्रांगण में समाजवादी विकास दिवस में मुख्य अतिथि विधायक बदलू खां ने मुख्यमंत्री का संदेश सुनाया और लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। बीडीओ वीके अस्थाना, प्रभारी चिकित्साधिकारी अशोक वर्मा, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजय ने विचार रखे।


आरबीएस इंटर कालेज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण ब्रह्मदेव पांडेय, एडीओ अनूप सिंह, बीज भंडार प्रभारी अरविंद त्रिपाठी, शिव प्रकाश कुशवाहा, हुकुम सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष संतोष यादव, अखिलेश यादव डॉ. जुल्फिकार अली मौजूद रहे ।


अचलगंज प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाक सिकंदरपुर करन में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की अध्यक्षता में समाजवादी विकास दिवस मनाया गया। विधायक ने सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिनाईं।


इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राजमणि त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, सपा नेता उदयराज यादव, ब्राह्मण सभा के रामनरेश तिवारी, फूलचंद्र पासवान, एडीओ मोहनीशंकर पांडेय, लाल सिंह प्रधान, प्रेमशंकर चौहान, संजय यादव, वीरेंद्र यादव, जुनैद अहमद, एडीओ जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे ।


औरास प्रतिनिधि के अनुसार, सपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सपाइयों ने समाजवादी विकास दिवस मनाया। इस दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं का बखान किया गया। संचालन पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। अध्यक्षता मोहान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनवर सिद्दीकी ने की।


मनोज गुप्ता, ब्लाक प्रमुख जगदीश सिंह यादव, भगौती प्रसाद रावत, सेवकलाल रावत, संतोष यादव, रामबहादुर सिंह, टिंकू सिंह, बृजराज यादव, छोटे गोस्वामी मौजूूद रहे।  आदि मौजूद रहे।

 
सफीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाक में समाजवादी विकास दिवस मनाया गया, जिसमें चार साल के अंतर्गत किए गए विकास कार्यों का ब्योरा पेश किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी धीरज साहू भी ब्लाक कार्यालय पहुंचे।


अध्यक्षता संतोष कुमार फौजी ने की। एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ, सहायक विकास अधिकारी कृषि, प्रभारी चिकित्साधिकारी आदि ने विचार रखे। प्रभारी चिकित्साधिकारी के निर्देश पर एक लगे स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने 150 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें