फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम चढ़ावा लाने पर चचेरी बहनों ने किया शादी इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। चढ़ावा कम लाने पर चचेरी बहनों ने शादी से इनकार कर दिया। हरदोई निवासी सगे भाइयों को बिना दुल्हनों के लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार रात हरदोई से दो भाइयों की बरात फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के एक गांव आई थी। बरात आने पर कन्या पक्ष ने अगवानी और अन्य रस्में पूरी कीं। फेरे होने से पहले वर पक्ष ने चढ़ावे का सामान दिखाया।
विज्ञापन

चढ़ावा कम देखकर एक बहन ने पक्षपात का आरोप लगाकर शादी से इनकार कर दिया। इस पर चचेरी बहन ने भी मना कर दिया। दोनों पक्षों ने समझौते का काफी प्रयास किया लेकिन दोनों बहनों ने कहा कि जब शादी से पहले ही इतना भेदभाव है तो बाद में क्या होगा। बुधवार सुबह दोनों भाइयों की बरात लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें