फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का कांग्रेस ने किया विरोध

Sat, 24 Jan 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। युवा कांग्रेस की मासिक बैठक में भूमि अधिग्रहण अध्यादेश की आलोचना की गई। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश महासचिव प्रतिभा अटल पाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो भूमि अधिग्रहण कानून बनाया था उसको निरस्त करके अब भाजपा सरकार किसानों के विरोधी अध्यादेश ला रही है।
विज्ञापन


इससे किसानों में असुरक्षा की भावना आएगी। लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण कुमार कुशवाहा ने कहा हमारा देश किसानों का देश है। यहां के 70 प्रतिशत लोग आज भी खेती पर निर्भर हैं। किसानों के खेतीयोग्य जमीन नहीं होगी तो किसान आत्महत्या को मजबूर होगा।

राजीव रत्न राजवंशी ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति से किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलेगा। सरकार जबरदस्ती संसद में बिना बहस कराए अध्यादेश को लागू कराना चाहती हैं।
विज्ञापन


बैठक के बाद भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में सरकार द्वारा लाए गए काले अध्यादेश के विरोध में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। बैठक में राजीव सिंह, अंकित त्रिपाठी, अजय कुशवाहा, अभिषेक रावत, अजीत कुमार, शिवपाल, गोविंद, रामरत्न, दीपक कुमार, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें