फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक छात्रों को देंगे पांच लाख-शिवपाल

विज्ञापन
नवाबगंज में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का स्वागत करते पदाधिकारी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा लेकर पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा एलान किया। चुनावी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि 2022 में सूबे में उनकी सरकार के सत्ता में आने पर वह स्नातक पास सभी युवाओं को प्राथमिकता से नौकरी देंगे। नौकरी न दे पाने पर सभी को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रसपा अध्यक्ष के यहां पहुंचने पर हाइवे किनारे स्थित ढाबे में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने संबोधन में आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्ष की सभी छोटी पार्टियों से एकजुट होने की अपील की। संबोधन में प्रसपा अध्यक्ष ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। कहा कि इस सरकार की गलत नीतियों के कारण ही गैस, बिजली, डीजल, पेट्रोल की दरें आसमान छू रही हैं। लोग महंगाई से कराह रहे हैं।
केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि सात साल पहले विदेशों से काला धन वापस लाने के साथ लोगों के बैंक खातों में 15-15 लाख रुपये डालने की बात कही गई थी। आज तक किसी के खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं। उल्टे जनता के खाते से पैसे निकाल लिए गए। उन्होंने कहा कि कोरोना और डेंगू से जनता बेहाल है। स्वास्थ्य केंद्रों में दवाएं हैं नहीं। निजी अस्पताल महंगे दामों पर इलाज दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार बिजली की दरें तो बढ़ा ही रही है। साथ ही उपभोक्ताओं पर मुकदमे भी दर्ज करा रही है। कहा कि अगली सरकार वही बनेगी जिसका प्रसपा से गठबंधन होगा। सरकार बनने पर बिजली 24 घंटे देने के साथ ही 300 यूनिट बिजली फ्री रहेगी। इस दौरान पूर्व मंत्री वीरेंद्र विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष सतीश शुक्ला, बालेंद्र प्रताप सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, बब्बन सिंह व आलोक निगम आदि मौजूद रहे।
एक सवाल के जवाब में प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश हमारे लोगों को सम्मान पूर्वक टिकट देंगे तो हम साथ रहेंगे। दो साल से प्रयास कर रहे हैं कि अखिलेश साथ में रहे। समान विचारधारा वाली पार्टियों से गठबंधन करके चुनाव लड़ेंगे। कहा कि सरकार ने उद्योगपतियों को फायदा दिलाया। प्रसपा के भाजपा की समर्थित पार्टी होने के सवाल पर कहा कि वह चाहते तो ‘बीजेपी मुझे पहले ही ले लेती, मंत्री पद के अलावा भी बहुत कुछ दे देती’ लेकिन उनकी पार्टी का मजबूत जनाधार है। प्रसपा खुलकर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें