फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सर्राफ की हत्या, दो घायल, 30 लाख लूटे

Sat, 31 Oct 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
 फतेहपुर एवं उन्नाव में बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी को निशाना बनाया। फतेहपुर के बकेवर इलाके में सर्राफ की गोली मार कर हत्या के  बाद 15 लाख लूट लिए तो उन्नाव में भी सर्राफ को तमंचे से वार कर घायल करने के बाद करीब 15 लाख लूट कर बदमाश भाग निकले। दोनों जिलों में हुई ताबड़तोड़ वारदात से सर्राफा कारोबारियों में दहशत है।
विज्ञापन


 
जहानाबाद कस्बे के ठकुरन गली निवासी सर्राफ आशुतोष उर्फ लालू(26) अपने चारा रमाकांत उर्फ श्यामजी के साथ शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कार से देवमई कस्बा स्थित दुकान पर जा रहे थे। वे बकेवर थाने से करीब तीन किलोमीटर दूर बकेवर- मुसाफा मार्ग पर सफेद रंग की बोलेरो ने ओवरटेक कर रोक लिया।

बोलेरो सवार बदमाशोें ने कार को निशाना बना ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही कार चला रहा आशुतोष की मौत हो गई। बगल में बैठे रमाकांत ने शोर मचाया तो बदमाशों ने तमंचे की बट से जमकर पीटा। इसके बाद बैग लेकर भाग निकले। रास्ते से गुजर रहे होमगार्ड ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


दिनदहाड़े लूटकांड की सूचना मिलते ही ग्रामीण और अन्य सर्राफा कारोबारी जुट गए। लोग थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। एसपी ने मौके पर पहुंचकर सभी को समझाया। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में करीब 15 लाख की लूट होना बताया गया है।

 एसपी राजीव मेहरोत्रा ने लोगों को समझाया, भरोसा दिया कि टीमें बनाकर काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।उन्नाव आसीवन थानाक्षेत्र के हैदरबाबाद कसबा निवासी सर्राफ विमलेश राठौर कंजी चौराहा स्थित दुकान बंद कर बाइक से रात करीब आठ बजे लौट रहे थे।

 वे दुकान से करीब दो सौ मीटर आगे बढ़े थे कि पीछे से दो बाइकों पर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने तमंचे से फायर किया, लेकिन फायर मिस हो गया। विमलेश भागना चाहे तो दूसरे बाइक के बदमाश ने दबोच लिया और तमंचे की बट से मार कर घायल कर दिया।

उनकी बाइक में टंगा जेवरात व नगदी से भरा बैग लूट कर संडीला की ओर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने आनन- फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया। व्यापारी के मुताबिक बैग में 10 किलो चांदी और 350 ग्राम सोने के बने व अधबने जेवरात एवं नगदी भी था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें