फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन फटी

Thu, 29 Oct 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
महेश मार्ग की ओर जाने वाली सड़क के बीच भूमिगत पेयजल पाइप लाइन फट गई। जिससे हजारों लीटर पानी सड़क पर बहने लगा। वहीं पाइप लाइन फटने से नगर के एक छोर पर पड़ने वाले करीब आधा दर्जन मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन



नगर पालिका गंगाघाट के राजधानी मार्ग से होकर महेश मार्ग को जाने वाली भूमिगत पेयजल पाइप लाइन गुरु़वार की सुबह फट गई। जिससे राजधानी मार्ग पर जलभराव हो गया हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। राजधानी मार्ग पर रहने वाले लोगों ने पालिका कर्मियों को जानकारी दी। बावजूद इसके आपूर्ति चालू रही।

 इस कारण हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। शाम को नगर के महेश मार्ग, गांधी नगर, जगनीखेड़ा, पोनीरोड आंशिक, आदर्श नगर सहित आधा दर्जन मोहल्लों में पानी की आपूर्ति नही हो सकी। इस कारण लोगों को दैनिक कार्यों के कार्यों में भी परेशानी उठानी पड़ी। जलकल प्रभार नगर पालिका सीपी दुबे ने बताया कि पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। शुक्रवार को व्यवस्था पूरी तरह से ठीक हो जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें