फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल भर पुलिस की निगरानी में रहेंगे हत्या के प्रयास के तीन आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सात साल पहले दर्ज हुए हत्या के प्रयास के मामले में न्यायालय ने तीन आरोपियों को एक-एक वर्ष की परिवीक्षा (पुलिस निगरानी) पर रखे जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

हसनगंज थानाक्षेत्र के पंचमखेड़ा मजरा मौला बांकीपुर गांव निवासी राम भरोसे व उसका भाई रमेश सिंह 26 जून 2014 को दरवाजे के बाहर चारपाई पर बैठे थे। उसी दौरान गांव के रजनेश व उसके परिवार के मुकेश, बउवा व छोटे सिंह ने राम भरोसे व रमेश पर हमला कर दिया था। घटना में राम भरोसे व रमेश को गंभीर चोटें आई थीं। इसके पहले 24 जून 2014 को भी आरोपी रजनेश ने रमेश के लड़के यशवीर को पीटा था।
उसी रंजिश के कारण 26 जून 2014 रजनेश ने राम भरोसे व रमेश को पीटा था। मुकदमे के दौरान आरोपी छोटे सिंह की मृत्यु हो गई थी। मामला अपर जिला जज तृतीय की कोर्ट में चल रहा था। शुक्रवार को मामले की अंतिम सुनवाई हुई। शासकीय अधिवक्ता विनय शंकर दीक्षित की दलीलों, गवाहों और सबूतों के आधार पर न्यायाधीश अल्पना सक्सेना ने तीनों आरोपियों को एक-एक वर्ष की परिवीक्षा पर रखे जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें