फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के लेनदेन में गला घोटकर हत्या

Sun, 14 Jun 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर/उन्नाव। सफीपुर कोतवाली अंतर्गत दोस्तों के साथ घूमने निकले अधेड़ का शव रविवार सुबह घर से करीब एक किमी दूर सड़क किनारे झाड़ी में खून से लथपथ पड़ा मिला। हत्यारों ने धारदार हथियार से हमला करने के बाद गला घोट कर मार दिया। पत्नी ने रुपये के लेनदेन में गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की माने तो शराब पीने के दौरान हुए झगड़े के बाद मारपीट हुई। इसके बाद मुश्ताक की पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जसरा मारूफपुर गांव निवासी मुश्ताक (50) पुत्र नब्बू शनिवार रात करीब नौ बजे गांव के ही रहने वाले पप्पू, अमित और उसके भाई शिवा के साथ निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर पत्नी हमीदन व अन्य परिजनों ने मुश्ताक की तलाश की मगर कहीं पता नहीं चला।

रविवार सुबह छह बजे लोगों ने गांव से करीब एक किमी दूर माथर गांव के सामने सड़क किनारे झाड़ी में मुश्ताक का शव पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पर सफीपुर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार राय मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की। मृतक के शरीर पर मारपीट और किसी धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले। गले में निशान होने से मारपीटकर गला कसकर हत्या किए जाने की आशंका है।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी हमीदन ने पप्पू पुत्र धनपत और अमित व शिवा पुत्र सोनेलाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि पप्पू और उसके पति मुश्ताक के बीच साठ हजार रुपये का लेनदेन था। मुश्ताक ने कई बार तगादा किया था।

इसी खुन्नस में उसके पति की हत्या कर दी गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की तफ्तीश चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। जांच और पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की माने तो शराब पीने के दौरान हुए झगड़े के बाद मारपीट हुई। इसके बाद मुश्ताक की पीटकर हत्या कर दी गई।

मृतक और आरोपियों पर दर्ज हैं कई मुकदमे
उन्नाव। पुलिस के मुताबिक मृतक और उसके तीनों साथी आपराधिक प्रवृत्ति के थे। मृतक के खिलाफ हत्या, शस्त्र अधिनियम समेत कई अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, तीनों हत्यारोपियों के खिलाफ भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें