फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रिक्शा चालक ने युवती से की छेड़छाड़, बैग छीना व धक्का देकर भाग निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र में बांगरमऊ-बरुआघाट मार्ग पर ई-रिक्शा चालक ने रिक्शे में बैठी युवती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवती और उसकी मां से मारपीट कर बैग छीनने के बाद धक्का देकर गिरा दिया और भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और जांच कर रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपनी मां के साथ सोने की चेन खरीदने बांगरमऊ स्थित सराफा की दुकान आई थी। चेन खरीदकर वह ई-रिक्शा से घर जा रही थी। रास्ते में रिक्शा चालक युवती से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर युवती व मां को पीटा और बैग छीनने के बाद धक्का देकर रिक्शे से गिरा दिया। चालक के भागने के दौरान युवती ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया था और 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने वीडियो से ई-रिक्शा चालक की पहचान की और उसे पकड़ लिया। पीड़िता के अनुसार बैग में सोने की चेन और चार हजार रुपये थे।
कोतवाली पुलिस ई-रिक्शा चालक से पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि मोबाइल गिरकर टूटने की जानकारी मिली है। घटना संदिग्ध लग रही है, फिर भी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें