फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से सेवानिवृत शिक्षक की मौत

विज्ञापन
सहदेव का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बजेहरा गांव के सामने साइकिल सवार सेवानिवृत्त शिक्षक को कंटेनर ने टक्कर मार दी। उन्हें सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव निवासी सहदेव प्रसाद यादव (65) गुरुवार शाम साइकिल से बनी स्थित बाजार जा रहे थे। हाईवे पर बजेहरा गांव के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी। सिर के बल सड़क पर गिरने से बेहोश हो गए।
गंभीर हालत में राहगीरों ने सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की जानकारी पर बेटी शांति, मधू और स्वतंत्र कुमारी के अलावा अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ अखिलेश तिवारी ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें