फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए भटकी दुष्कर्म पीड़िता, छठवें दिन दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज(उन्नाव)। पांच दिन पहले शौच गई महिला से गांव के दो लोगों ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की जगह जांच की बात कह उसे चलता कर दिया। महिला के एसपी के पास जाने की बात कहने पर छठवें दिन पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 32 वर्षीय महिला का आरोप है कि 9 फरवरी की सुबह वह शौच के लिए खेत की ओर गई थी। रास्ते में गांव के दो लोगों ने उसे पकड़ लिया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। अगले दिन उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच की बात कह उसे चलता कर दिया।
कोतवाल एपी सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला ने शनिवार को तहरीर दी है। जिस पर दोनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल का भी निरीक्षण किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें