फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने टकराई बाइक व स्कूटी, युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक अमन की फाइल फोटो । - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
अचलगंज(उन्नाव)। उन्नाव-लालगंज मार्ग पर मवइया माफी गांव के सामने स्कूटी व बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में स्कूटी सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के दौरान घर भेज दिया गया। मृतक की पत्नी पुलिस विभाग में कानपुर देहात के माती थाना में सिपाही है। वह अक्सर उसी के साथ रहता था। इस समय गांव में था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के टिकौली गांव निवासी अमन उर्फ शशांक (28) पुत्र मोहनलाल कुशवाहा शुक्रवार देर रात अपने दोस्त इंदेमऊ गांव निवासी वीरेंद्र कुमार के साथ अचलगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात घर लौटते वक्त मवइया माफी गांव के पास उनकी स्कूटी सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार शशांक व उसके दोस्त के अलावा बाइक सवार दो लोग भी घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शशांक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। हादसे के वक्त दोनों वाहन सवार हेलमेट लगाए थे।
हालांकि टक्कर तेज होने से हेलमेट टूट गए। अमन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने माता-पिता का इकलौता था। दो वर्ष पूर्व ही इसी क्षेत्र के वसैना गांव की शैल कुमारी उर्फ निधि के साथ उसकी शादी हुई थी। पुलिस विभाग में सिपाही है और कानपुर देहात के माती में तैनात है। सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंची। पति का शव देख बिलख उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें