फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वीडीओ व उसके भाई पर मारपीट व धमकी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। हिलौली विकासखंड में तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व उसके भाई पर महिला ने मारपीट व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की मूल निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह कामकाजी महिला है और काम के सिलसिले में मां के साथ दही चौकी क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रहती थी। उसकी जान पहचान यहीं के रहने वाले ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आकाश वर्मा से हुई। वह हिलौली ब्लाक क्षेत्र में तैनात हैं। आकाश वर्मा से उसकी घनिष्ठता बढ़ गई। कुछ समय बाद उसने जब शादी का दबाव बनाया तो आकाश ने 15 अप्रैल 2024 को बिजनौर लखनऊ के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। इसका रजिस्ट्रेशन भी कराया।
महिला का आरोप है कि आकाश उसे छोड़कर जनवरी में दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। विरोध किया तो आकाश के भाई ने जान-माल की धमकी दी। अजगैन कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आकाश वर्मा और उसके भाई पर (नाम अज्ञात) पर मारपीट व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें