फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: न्यूनतम पारा पांच पर पहुंचा, गलन बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पिछले 24 घंटे में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आई। मध्यम गति से चल रही हवा ने गलन बढ़ा दी है। लोग ठंड से बचने के लिए ब्लोअर और अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

तेज धूप भले ही राहत दे रही हो लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ती जा रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते पारा लगातार गिर रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को इसमें और गिरावट हुई और यह क्रमश: 22 और पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा चलने से गलन ने लोगों को परेशान किया। ठंड बढ़ने से ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ गई है। जिला कृषि अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें