फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मनी ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी में 12 पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 14 Jul 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। मनी ट्रेडिंग के नाम पर ठगे गए करोड़ों रुपये के मामले में नया मोड़ आया है। कंपनी के संचालक व मामले में आरोपी की चाची ने कस्बे के 12 अन्य लोगों पर 79 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के सुनवाई न करने पर उसने न्यायालय की शरण ली थी।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के मोहल्ला तालाब निवासी अरबाज उर्फ काशान सहित अन्य ने मनी ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर नगर और क्षेत्र के सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की थी। मामले में पुलिस अरबाज सहित सात लोगों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। अब इस मामले में नया मोड़ आया है।
आरोपी अरबाज की चाची रूबी पत्नी इकबालुद्दीन ने गंजमुरादाबाद कस्बे के 12 लोगों पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने की तहरीर कोतवाली में दी है। बताया कि गंजमुरादाबाद कस्बे के मो. शारिक, मो. आकिब, तारिक, तालिब, आमिर, आफताब, शफीक मुजम्मिल, रागिब, मो. सुफियान, अजीम, चांद और साकिब ने उसके भतीजे अरबाज उर्फ काशान को ट्रेडिंग कंपनी में रुपये लगाने और बड़ा मुनाफा कमाने का लालच दिया। साथ ही पैसा वापसी की गारंटी भी ली।
विज्ञापन

भतीजे ने उनसे संपर्क किया और स्कीम की जानकारी दी। इसके बाद उसने आरोपियों के खाते में पहले 60 लाख और फिर 19 लाख रुपये ट्रांसफर किए। समय बीतने पर इन सभी से रुपये वापसी की बातचीत की तो मारपीट पर उतर आए। रूबी का यह भी कहना है कि उसने इस मामले में पहले भी कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया था पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। फिर एसपी से शिकायत की। वहां से भी उसे न्याय न मिलने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर सभी धोखाधड़ी, धन हड़पने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर 12 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें