फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पति सहित पांच ससुरालीजनों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन (उन्नाव)। विवाहिता की मौत मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिहार थाना के गांव चकभगन खेड़ा निवासी पुष्पा पाल की बेटी रीतू पाल (23) का विवाह प्रमोद पाल निवासी सोहली धर मसई का पुरवा, थाना सरेनी रायबरेली से हुआ था। 11 अप्रैल 2025 को रीतू अपने मायके से ससुराल गई थी और फिर पति के साथ लुधियाना चली गई थी। 16 अप्रैल को लुधियाना के थाना टिम्बा क्षेत्र में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका की मां पुष्पा पाल ने इसे दहेज हत्या का मामला बताते हुए आरोप लगाया था। शिकायत के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने पर उन्होंने न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई थी। न्यायालय के आदेश पर बिहार पुलिस ने पति प्रमोद पाल, सास कुशमा देवी, ससुर राम बहादुर, चचिया ससुर बिंदा, देवर दीपक के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी मूल रूप से रायबरेली के निवासी हैं और वर्तमान में लुधियाना में रह रहे हैं। थाना प्रभारी राहुल सिंह गौर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें