फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल से उन्नाव-रायबरेली रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उन्नाव-रायबरेली रेलमार्ग पर नए साल से ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेंगी। रेल मार्ग पर ओएचई लाइन और पावर कंट्रोल रूम का काम लगभग पूरा हो गया है। कुछ स्थानों पर स्लीपर खराब हैं। जिन्हें बदलने का काम भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर करीब आठ महीने से ओएचई लाइन का काम चल रहा है। ओएचई लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन

इस रेलमार्ग पर कोरारी व बीघापुर में बनाए जा रहे पावर कंट्रोल रूम भी लगभग तैयार हो चुके हैं। रेलमार्ग पर कुछ स्थानों पर स्लीपर जर्जर हैं। उन्हे बदलने का काम 29 नवंबर शुरू हो जाएगा। इस दौरान शहर की आवास विकास रेलवे क्रासिंग बंद रहेगी। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों का रूट भी डायवर्ट किया जाएगा। बीघापुर स्टेशन मास्टर गोविंद कुमार ने बताया कि काम पूरा होने में करीब एक महीना लगेगा। नए साल 2020 से रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन ट्रेनों का सांचलन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें