फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रेल जन संवाद में यात्रियों से जानीं समस्याएं, खानपान-सफाई की शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए बृहस्पतिवार को उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेल जन संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीसीएम अंकित अग्रवाल और स्टेशन अधीक्षक सुधांशु मोहन ने यात्रियों से स्टेशन व ट्रेनों की सुविधाओं पर प्रतिक्रिया ली। यात्रियों ने क्यूआर कोड स्कैन कर डिजिटल माध्यम से अपनी राय दर्ज कराई।
विज्ञापन




उन्होंने स्टेशन की सफाई, प्रतीक्षालय, ट्रेन के शौचालयों और पेंट्री भोजन की गुणवत्ता पर जानकारी दी। पेंट्री के खाने की गुणवत्ता पर औसत प्रतिक्रिया मिली, जबकि कर्मचारियों का व्यवहार संतोषजनक बताया गया। यात्रियों ने खानपान की गुणवत्ता पर नियमित निगरानी और शौचालयों की सफाई पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया। अग्रवाल ने बताया कि मिले प्रतिक्रिया के आधार पर समस्याओं का जल्द निस्तारण होगा। छोटी समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा, बड़े मामलों पर संबंधित विभागों से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें