फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक 25 वर्षीय महिला का शव घर के कमरे में पंखे के हुक से रस्सी के फंदे से लटका मिला। मृतका की मां की तहरीर पर पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच में बुधवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन




तौरा गांव निवासी पुष्पेंद्र ने सात साल पहले खरगीखेड़ा गांव की राखी से कोर्ट मैरिज की थी। उनके दो बच्चे कृष्णा और अनायका हैं। पुष्पेंद्र अमेज़न कंपनी में चालक है। वह बुखार के कारण दो दिन पहले घर आया था। बृहस्पतिवार सुबह जब उसकी मां रानी राखी को उठाने गई, तो उसका शव फंदे से लटका मिला। राखी की मां सन्नो ने ससुरालीजनों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने पति, सास और तीन देवर के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि पति-पत्नी के बीच रात में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मृतका की मां सन्नो की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें