फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सिरधरपुर-लखनऊ बस सेवा बंद करने पर विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-6-सिरधरपुर चलने वाली केसरबाग डिपो की रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन

कटरी क्षेत्र के 24 गांवों के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी




गंजमुरादाबाद। परिवहन निगम सिरधरपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली एकमात्र केसरबाग डिपो की बस सेवा बंद करने पर विचार कर रहा है। सवारियां कम मिलने और घाटा होने के चलते निगम यह निर्णय ले रहा है। एक हफ्ते से यह बस सिरधरपुर के बजाय गंजमुरादाबाद से ही लखनऊ आ-जा रही है।
विज्ञापन




रोडवेज बस सेवा बंद होने से कटरी क्षेत्र के 24 गांवों के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। करीब एक दशक पहले ग्रामीणों की सुविधा के लिए यह सेवा शुरू हुई थी। बस परिचालक विनोद राठौर ने बताया कि सवारियां कम होने से बस का संचालन घाटे में है। लोग निजी वाहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं, क्योंकि एक्सप्रेसवे से सफर करीब एक घंटे में पूरा हो जाता है। गांवों में ई-रिक्शा की उपलब्धता भी बस की सवारियां घटने का एक कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें