उन्नाव। उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण (यूएसडीए) अपनी संपत्तियों की ई-नीलामी 27 अक्तूबर से शुरू करेगा। सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण अपनी आवासीय योजनाओं में व्यावसायिक और आवासीय संपत्तियां बेचेगा। इनकी बिक्री ई-नीलामी के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
इस ई-नीलामी में व्यावसायिक संपत्तियां, आवासीय भूखंड और अन्य विकसित संपत्तियां शामिल हैं। इच्छुक व्यक्ति घर बैठे बोली लगाकर संपत्ति खरीद सकते हैं। पंजीकरण के लिए usdaunnao.in पर जाना होगा। इसका उद्देश्य आमजन को सस्ती दरों पर विकसित और सुविधायुक्त संपत्ति उपलब्ध कराना है। यह निवेशकों, व्यापारियों और आवास तलाश रहे परिवारों के लिए सुनहरा अवसर है। शर्तें और संपत्तियों का ब्योरा वेबसाइट पर उपलब्ध है। आरक्षित मूल्य व धरोहर राशि की जानकारी भी यहीं मिलेगी। (संवाद)