फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में प्रियंका गांधी का रोड-शो: प्रत्याशी के समर्थन में झोंकी ताकत, पूजा हत्याकांड में न्याय का दिया भरोसा

Sun, 20 Feb 2022 11:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव के डीएसएन कॉलेज रोड से टाइप टू कॉलोनी तक रोड-शो किया। पूजा हत्याकांड में पीड़ित परिजनों को न्याय का भरोसा भी दिया। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Priyanka gandhi road show In Unnao - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव सदर से कांग्रेस प्रत्याशी आशा सिंह के समर्थन में रविवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने डीएसएन कॉलेज रोड से टाइप टू कॉलोनी तक रोड-शो किया। लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने पूजा हत्याकांड में पीड़ित परिजनों को न्याय का भरोसा भी दिया। 

विज्ञापन


शाम करीब छह बजे प्रियंका गांधी वाड्र्र्र्र्रा का काफिला डीएसएन कॉलेज मार्ग पहुंचा। यहां कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा लगाते हुए रोड-शो का शुभारंभ किया। इस दौरान सदर कांग्रेस प्रत्याशी आशा सिंह भी साथ मौजूद रहीं।

इसके बाद उन्होंने मृतका पूजा की मां व पिता से घटना की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया। कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए किसी हद तक जाना पड़े, कांग्रेस जाएगी। परिवार ने कहा कि उन्हें कोई मुआवजा नहीं चाहिए। उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर विश्वास नहीं है। प्रशासन इस केस को दबा नहीं सकता। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें