विजयी प्रतिभागी को प्रमाणपत्र देतीं आईडीबीआई की शाखा प्रबंधक पायल चंदानी।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। राजकीय महाविद्यालय बक्खाखेड़ा में वार्षिक क्रीड़ा समारोह आयोजित हुआ। पूर्व चैंपियन लक्ष्मी वर्मा व अखिलेश ने मशाल दौड़ के साथ समारोह का शुभारंभ किया। दौड़ में प्रतिभा और अखिलेश अव्वल रहे।
चैंपियन के साथ सभी ने मार्च पास्ट करते हुए प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह को सलामी दी। 100 मीटर दौड़ में प्रतिभा पाल, ममता ने द्वितीय और सरस्वती ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में भी प्रतिभा पाल अव्वल रहीं। शशिलता ने दूसरा और सरस्वती ने तीसरा स्थान हासिल किया।
छात्र वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अखिलेश प्रथम, तरकनाथ द्वितीय व पंकज तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि आईडीबीआई की शाखा प्रबंधक पायल चंदानी ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। संचालन डॉ. मीता अरोरा ने किया। आभार डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने जताया। समारोह का समापन शुक्रवार को होगा।