उन्नाव। विधायक पंकज गुप्ता के लेटरपैड पर सदर विधानसभा क्षेत्र से एक पार्टी की प्रत्याशी का आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए लिखा सिफारिशी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। विधायक ने इस पत्र को फर्जी बताया है।
रविवार को सदर विधायक का एक सिफारिशी पत्र वायरल हुआ। इसमें सदर विधानसभा क्षेत्र से एक पार्टी से प्रत्याशी का आय प्रमाण पत्र बनाने की संस्तुति की गई थी। विधायक ने इस पर सोशल मीडिया पर ही सफाई दी। कहा कि उन्होंने ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया।